फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भाजपा नेताओं का विरोध करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। नारायणगढ़ गन्ना मिल से जुड़े किसानों की वीरवार को नारायणगढ़ शुगर मिल पर बैठक हुई। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए शहीद भगत सिंह किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी ने कहा की नारायणगढ़ शुगर मिल को प्रशासन के माध्यम से सरकार चला रही है लेकिन आज भी किसानों का 42 करोड़ रुपये बकाया है और बार-बार आश्वासन के बाद भी नहीं मिला है। इसलिए अब किसानों ने फैसला लिया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का गांव में आने पर काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह यूनियन के उपाध्यक्ष विक्रम राणा व गन्ना कमेटी के गुरविंदर सिंह ने भी इस फैसले का समर्थन किया और कहा कि अब किसान आर पार का संघर्ष करने को मजबूर हैं और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का गांव में आने पर विरोध करेंगे। संयुक्त किसान मजदूर इंकलाब यूनियन के अध्यक्ष धर्मवीर ढींढसा ने कहा कि त्योहारों के सीजन में किसानों के ट्यूबवेल के कनेक्शन काटकर किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है सरकार को किसानों को बिजली के बिल भरने के लिए समय देना चाहिए था और टयूबवेल या मकान के कनेक्शन काटने से पहले नोटिस देना जरूरी था। इस अवसर पर नारायणगढ़ शुगर मिल से जुड़े और शहीद भगत सिंह किसान यूनियन सदस्यों किसान मजदूर इंकलाब यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें