फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किसानों का डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, रोकने पर एसडीएम से भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने विभिन्न मांगाें के समर्थन में शुक्रवार को नई अनाज मंडी में हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सुबह मंडी में किसान पहुंचे और यहां यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी सहित अन्य नेताओं ने किसानों को संबोधित किया, इसके बाद किसान उपायुक्त कार्यालय पर ज्ञापन देने के लिए निकले। किसान डीसी कार्यालय के गेट तक पहुंचे तो यहां काफी पुलिस तैनात था जिन्होंने गेट बंद कर किसानों को रोक लिया। एसडीएम सिटी दर्शन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों ने ज्ञापन देने के बारे में कहा मगर किसान डीसी को ही ज्ञापन देने की बात पर अड़ गए। ऐसे में दोनों के बीच में हल्की बहस भी हुई, बाद में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अंदर जाकर डीसी अजय सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो एक सितंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें