फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के खिलाफ किसानों ने 3 घंटे तक रखा टोल फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अग्निपथ योजना के विरोध की आग तेज होती जा रही है। युवाओं के साथ विपक्षी राजनीतिक दल पहले ही इसका विरोध कर रहे हैं। अब किसानों ने भी युवाओं के साथ आंदोलन में हिस्सा लेने का एलान किया है। इसके तहत अंबाला में सोमवार को युवाओं और किसानों ने तीन घंटे तक विरोध प्रदर्शन कर शंभू टोल प्लाजा को फ्री कराया।
विज्ञापन

किसानों ने एलान किया कि जब तक सरकार अग्निपथ योजना को वापस नहीं ले लेती है। तब तक वह विभिन्न माध्यमों से विरोध जारी रखेंगे। वहीं किसानों के टोल फ्री करवाने की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड में नजर आई। सुबह ही पुलिस की कई टीमें शंभू बॉर्डर पहुंच गई और शंभू बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। जैसे ही 11.45 बजे के करीब किसान पहुंचे तो पूरा पुलिस अमला वहां जुट गया और व्यवस्था देखने के लिए डीएसपी रामकुमार मौके पर पहुंचे। 12 बजते ही किसानों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए शंभू टोल को फ्री को करवा दिया। इसके बाद किसान टोल के नीचे दरी बिछाकर बैठ गए। तीन बजे तक किसानों का प्रदर्शन जारी रहा। इस बीच किसी भी गाड़ी का टोल नहीं लगा।
--------------------------
चार साल की भर्ती में कोई युद्ध के गुर नहीं सीख सकता : मलकीत सिंह
भाकियू ग्रुप चढूनी के जिला प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि सरकार ने अग्निपथ योजना को लेकर जो आदेश जारी किए हैं। वह पूरी तरह से गलत है, क्योंकि चार साल की भर्ती में कोई भी देश की सुरक्षा के लिए युद्ध के गुर नहीं सीख सकता है। वहीं चार साल के बाद युवा क्या करेगा, इसके लिए भी सरकार पास कोई खास योजना नहीं है। इससे युवाओं और देश दोनों का ही भविष्य खतरे में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें