फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मोबाइल एप से किसान खुद बना सकेंगे डिजिटल गेट पास

Fri, 19 Sep 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर की नई अनाज मंडी में फैली गंदगी। संवाद - फोटो : स्रोत कार्डियोलोजी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मंडी में धान की फसल आने शुरू हो गई है। किसानों के अभी मैनुअल गेट पास काटे जा रहे हैं, जबकि पोर्टल खुलने पर ऑनलाइन गेट पास कटने शुरू होंगे। किसान खुद भी मोबाइल एप के जरिए आवेदन कर डिजिटल गेट पास काट सकते हैं।
विज्ञापन

यह सुविधा भी किसानों को दी जाएगी। मंडी में आने पर किसान को डिजिटल जनरेट हुए कोड को स्कैन करवाना होगा। मंडी में पोर्टल पर किसानों की सभी जानकारी आ जाएगी, इससे मंडी कर्मचारियों को किसानों की जानकारी पोर्टल पर भरने में समय नहीं लगेगा और किसानों को भी लंबी लाइनों से राहत मिलेगी। किसानों को डिजिटल पोर्टल पर गेट पास जनरेट करने के लिए मोबाइल नंबर, बैंक खाता समेत अन्य जानकारी डालनी होगी।
मंडी में सफाई नहीं, नालियां गंदगी से अटी पड़ी :” नई अनाज मंडी में अभी सफाई नहीं होने से नालियां गंदगी से अटी पड़ी है। इसके अलावा कुछ फॉग व स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती, जिससे रात के अंधेरे में किसानों को अभी दिक्कत आ रही है। मंडी के गेट के पास ही नाली गंदगी से अटी पड़ी है।
विज्ञापन

शहर की नई अनाज मंडी में फैली गंदगी। संवाद- फोटो : स्रोत कार्डियोलोजी

शहर की नई अनाज मंडी में फैली गंदगी। संवाद- फोटो : स्रोत कार्डियोलोजी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें