फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग अनिल विज के नाम से जुड़ें, एक्स पर बदलाव को लेकर कोई नाराजगी नहीं : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज के नाम के आगे मिनिस्टर शब्द हटने के मामले में वीरवार को मंत्री विज ने जवाब दिया। उन्हाेंने कहा कि जो मेरे दर्शक या मेरे कंटेंट को देखने वाले लोग हैं, मैं चाहता हूं वह मुझे अनिल विज के तौर पर जानें। इसीलिए मैंने जो पद हैं वह सोशल मीडिया अकाउंट से हटाए हैं। इसका कोई और मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। जो मुझे जानना चाहता है वह अनिल विज से जुड़ें, वहीं प्रोफाइल से मिनिस्टर शब्द हटाने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वह नाराज हो गए हैं, उन्होंने दो दिन पहले एक पोस्ट में छावनी में भाजपा की समानांतर सरकार होने की बात कही थी। इस पर विज ने कहा कि इस बात को उस पोस्ट से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं तब से सोशल मीडिया पर हूं जब मेरे पास कोई पद नहीं था। वहीं समानांतर भाजपा चलाने वालों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा मैं नहीं जानता हूं, वहीं सरकार से किसी प्रकार की नाराजगी से उन्होंने मना किया। उन्होंने कहा कि नाराजगी वाला मेरा वो..खत्म हो गया। रुटीन कार्य इसी प्रकार किए जाएंगे।
विज्ञापन




एटम और हाइड्रोजन बम अपने ही देश में फोड़ना चाहते हैं राहुल

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की दिल्ली में मतदाता सूची काे लेकर प्रेसवार्ता होनी थी। इस पर विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल विश्व के पहले ऐसे नेता हैं जो अपने ही देश में एटम या हाइड्रोजन बम फोड़ना चाहते हैं, इनकी भावना अच्छी होती तो इसको कोई और नाम दे सकते थे। अलग शब्दावली का प्रयोग कर सकते थे, विज ने सलाह दी कि आप अपनी बात कहिये मगर एटम और हाइड्रोजन बम दूसरे देशों के लिए रहने दीजिए। वह हर बार नकारात्मक शब्दावली ही अधिक प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें