फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: छह जिलों की सात मंडियों में किसानों ने जड़े ताले, हाईवे पर आठ जगहों पर लगाया जाम

Thu, 01 Oct 2020 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
अंबाला में किसानों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जीटी बेल्ट के छह जिले कुरूक्षेत्र, अंबाला, पानीपत, करनाल, यमुनानगर और कैथल में पांचवें दिन धान की खरीद न होने पर आक्रोशित किसानों ने जगह-जगह नेशनल और स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जिसके कारण वाहनों की लंबी - लंबी कतार लग गई। इस दौरान कई स्थानों पर पुलिस से भी झड़पें भी हुईं, बाद में प्रदर्शनकारी किसान नेताओं से बात करके जाम खुल सका। करनाल में सीएम और डिप्टी सीएम का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


अंबाला की किसी भी मंडी में धान की खरीद न होने पर गुस्साए किसानों ने सुबह 9 बजे ही अंबाला शहर में अंबाला - हिसार हाईवे को जाम कर दिया। उधर, छावनी में किसानों ने सुबह 11 बजे अंबाला - दिल्ली नेशनल हाईवे जाम करने की धमकी दी लेकिन बाद में मंडी में ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन चलता रहा। नारायणगढ़ में भी किसानों ने मंडी के सामने नारायणगढ़- सढौरा हाईवे। शहजादपुर में एनएच-72 शहजादपुर पंचकूला मार्ग और साहा और बराड़ा में भी सुबह 10 बजे से 4 बजे तक जाम लगाए रखा।

विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि 17 प्रतिशत से ज्यादा नमी बताकर किसानों के धान की खरीद नहीं हो रही है। जबकि किसानों का कहना है कि 22 फीसदी नमी तक का धान खरीदा जाए। इसी मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढू़नी ने कुरुक्षेत्र जिले की मंडियों में पहुंचकर किसानों को संबोधित किया। इस दौरान किसानों ने कई जगह सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। मांगें पूरी होने तक धरने का एलान भी किया। 

वहीं, पानीपत अनाज मंडी में कोई खरीद एजेंसी न होने की वजह से किसानों, आढ़तियों और मजदूरों में रोष है। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पैदल मार्च निकाला। मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला जड़ दिया। यमुनानगर में भी किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर नेशनल हाईवे नंबर 73 पर किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली अड़ा दी और तिरपाल डालकर सड़क पर बैठ गए। जाम और किसानों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने लघु सचिवालय के मुख्य रास्ते के गेट को बंद कर पुलिस फोर्स तैनात कर दी।  

कैथल की मंडियों में किसानों ने कहीं तालाबंदी तो कहीं प्रदर्शन किया। अधिकारियों का दावा है कि बुधवार को 6150 क्विंटल धान खरीद हुई है। करनाल में किसानों एवं आढ़तियों ने अनाज मंडी में एकत्र होकर बह्मानंद चौक तक जुलूस निकाला। यहां 30 मिनट तक रोड जाम किया। अफसरों का दावा है कि बुधवार को 634.5 मीट्रिक टन धान खरीदा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें