फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बेटी को ऑस्ट्रेलिया के नाम पर किसान से साढ़े 12 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। बेटी को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर किसान से इमीग्रेशन सेंटर संचालक ने साढ़े 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में पुलिस ने कंपनी के एमडी समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले में शिकायतकर्ता अमीपुर गांव निवासी मंजीत कुमार ने बताया कि वह खेती करते हैं। कुछ समय पहले बेटी के भविष्य को लेकर उसे विदेश भेजने का निर्णय लिया था। इसके लिए कुछ एजेंटों से बात की गई। एक दिन अचानक से एक चंडीगढ़ से फोन आया और बेटी को विदेश भेजने की इच्छा के बारे में पूछा। इसके बाद आरोपी उनके गांव आ गए और बेटी को आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये का खर्चा बताया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ चंडीगढ़ में कंपनी का कार्यालय भी देखा, इसके बाद आरोपियों ने रुपये भेजने की बात कही तो पीड़ित ने गांव से रुपये लेने की बात कह दी, इसके बाद आरोपी गांव अमीपुर आकर डेढ़ लाख रुपये नकद ले गए। बाद में 11 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेजे। ऐसे कुछ साढ़े 12 लाख रुपये भेज दिए मगर आरोपियों ने वीजा नहीं दिया। अब फोन भी नहीं उठा रहे हैं। चंडीगढ़ में कंपनी के कार्यालय पर गए तो कार्यालय ही नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत पर कंपनी के एमडी खुशपाल सिंह, मल्लिका सचदेवा, विनय, मुस्कान, अमन और दीक्षा सचदेवा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें