फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मातम में बदली परिवार की खुशियां, नववर्ष पर मिली बेटे की मौत की खबर

Thu, 01 Jan 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
बराड़ा के सुभरी गांव के नजदीक हुए हादसे के बाद सड़क किनारे गड्ढे में गिरी बाइक। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। नववर्ष के पहले ही दिन परिवार को बेटे की मौत की खबर मिली। इसे सुनते ही उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं दूसरी घटना में महेशनगर के एक 70 वर्षीय बुजुर्ग जोकि सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, उनकी भी मौत हो गई। इन दोनों हादसों से परिवार के लोग सदमे में हैं और दोनों ही मामलों में हादसे का कारण वाहन से टक्कर होना पाया गया है, ऐसे में अब पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इन हादसों में यमुनानगर के तिगरा गांव निवासी 28 वर्षीय रोहित और महेशनगर निवासी 70 वर्षीय सुरिंदर शर्मा की मौत हुई है। दोनों मृतकों का वीरवार को पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।
विज्ञापन


पहला हादसा
दुबई से छुट्टी पर आए युवक को ऑल्टो कार ने मारी टक्कर, मौत

फोटो-38 व 39
बराड़ा। नए साल की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं। अपनी बुआ को नए साल की बधाई देकर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान यमुनानगर के तिगरा गांव निवासी 28 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है, जो कुछ समय पहले ही दुबई से छुट्टी लेकर घर आया था। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





नाले में गिरा मिला घायल, अस्पताल में तोड़ा दम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रोहित अपनी पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर बुधवार को बुआ के घर सुभरी गांव गया था। रात करीब 12 बजे जब वह अधोई गांव के पास पहुंचा, तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित मोटरसाइकिल समेत सड़क किनारे गंदे नाले में जा गिरा। गश्त पर मौजूद डायल-112 की टीम ने राहगीरों की मदद से उसे नाले से बाहर निकाला और गंभीर हालत में मुलाना के एमएमयू अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन






परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल



मृतक के बड़े भाई दिलबाग सिंह ने बताया कि एक जनवरी की रात लगभग ढाई बजे उन्हें पुलिस की तरफ से सूचना मिली थी। जब वह एमएम अस्पताल पहुंचे तो वहां मौजूद अजय कुमार ने उन्हें हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया, रोहित अभी कुंवारा था और परिवार में सबसे छोटा था। वह दुबई में नौकरी करता था और कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। भाई की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शी अजय कुमार के बयानों के आधार पर पुलिस ने कार चालक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।





पुलिस की कार्रवाई

मामले की जांच कर रहे सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 लापरवाही से मृत्यु कारित करने और 106 लापरवाही से वाहन चलाने के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस कार चालक की तलाश में जुट गई है।

बराड़ा के सुभरी गांव के नजदीक हुए हादसे के बाद सड़क किनारे गड्ढे में गिरी बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें