संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे पर आजाद नगर मोड़ के पास सड़क हादसे में हुए मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वीर सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी को जांच में शामिल करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
22 अक्तूबर 2025 को हुआ था हादसा
हादसा 22 अक्तूबर 2025 को हुआ था। सड़क हादसे में 45 वर्षीय राकेश कुमार की मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरु की थी। घटना के बाद जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो सामने आया कि एक तेज रफ्तार सफेद रंग की पिकअप गाड़ी ने राकेश कुमार को टक्कर मारी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।