फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खेत में काम कर रहे परिवार पर किया हमला, चार घायल

Sun, 14 Dec 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। थाना मुलाना क्षेत्र के डेरा सुहाना में शुक्रवार सुबह खेत में काम कर रहे एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला करने और जेसीबी मशीन को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। हमले में एक बुजुर्ग किसान सहित चार लोग घायल हो गए, जिन्हें पहले स्वास्थ्य केंद्र मुलाना और बाद में कैंट के नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया।
पीड़ित 65 वर्षीय चूहड़ सिंह निवासी डेरा सुहाना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह खेती-बाड़ी करते हैं और अपने परिवार के साथ डेरा सुहाना में रहते हैं। 12 दिसंबर को उनके रिश्तेदार सिगारा सिंह अपने दोनों बेटों बलजीत सिंह व सुरजीत सिंह के साथ उनके यहां आए हुए थे।
विज्ञापन

सुबह करीब 9:15 बजे जब वह अपने बेटों, पत्नी और परिवारजनों के साथ खेत में काम कर रहे थे और जेसीबी मशीन से कार्य चल रहा था, तभी गांव के ही कुछ लोग 10 से 15 युवकों के साथ लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने न केवल परिवारजनों के साथ मारपीट की, बल्कि जेसीबी चालक संजीव कुमार के साथ भी मारपीट कर मशीन को नुकसान पहुंचाया। हमले में चूहड़ सिंह, उनकी पत्नी जीतो देवी, भांजा बलजीत सिंह और जेसीबी चालक संजीव कुमार घायल हो गए।
शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मुलाना ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंबाला कैंट रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि चूहड़ सिंह का इलाज जारी है।
विज्ञापन

पुलिस ने सिविल अस्पताल अंबाला कैंट में चूहड़ सिंह का बयान दर्ज कर लिया है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें