अंबाला सिटी। डंगडेहरी गांव में शुक्रवार गांव के ही दर्जनभर लोगों ने रंजिशन कुलबीर सिंह के परिवार पर हमला कर दिया। इस मारपीट में कुलबीर के अलावा उसकी पत्नी किरनदीप कौर व बेटे जश्न को चोटें आई है। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने घायल कुलबीर की शिकायत पर गांव के ही हरजिंद्र, दविंद्र, जगतार सिंह, निहार सिंह, गुरदयाल सिंह, दिलवर, हरनेक सिंह, लखवीर सिंह पर मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
पीड़ित बोला कि टिप्पर के आगे बाइक लगाकर रोका था रास्ता
शिकायतकर्ता सिटी के डंगडेहरी गांव निवासी कुलबीर सिंह ने बताया कि वह टिप्पर चालक है व काम होने के बाद टिप्पर को अपने घर के बाहर खड़ा कर देता है। 14 फरवरी की शाम को घर की जा रहा था तो अचानक गांव के व्यक्ति ने आकर बाइक टिप्पर के आगे लगाकर रास्ता रोक दिया। गाड़ी में उसे साथ बैठे व्यक्ति के साथ गली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनने के बाद पत्नी किरनदीप कौर व बेटा जश्न मौके पर आ गये। मामला बढ़ने पर करीब दर्जनभर व्यक्तियों ने हाथों में डंडे व लाठियां लेकर हमला कर दिया। इस मारपीट में उसके अलावा बेटे व पत्नी को भी चोटें आई। ग्रामीणों के एकजुट होने पर हमला फरार हो गए।
-