फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बदलते मौसम से आंखों में बढ़ रहा संक्रमण

विज्ञापन
शहर के जिला नागरिक अस्पताल में मरीज की आंखों को चेक करता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिला नागरिक अस्पताल में बारिश व गर्मी के मौसम के कारण आंखों में इंफेक्शन बढ़ने के मरीज पहुंच रहे हैं। रोजाना ओपीडी में करीब 10 से 15 मरीज ऐसे पहुंच रहे हैं। बारिश के बाद बदलते मौसम और उमसभरी गर्मी के कारण यह समस्या बढ़ रही है। आंख रोग विशेषज्ञों की ओर से मरीजों को चेकअप के बाद घर में रहकर आराम करने की सलाह दी जा रही है ताकि इंफेक्शन न बढ़े।
लगातार मोबाइल व कंप्यूटर चलाने से भी कमजोर हो रही आंखें : जिला नागरिक अस्पताल के आंख रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश ने बताया कि आज कल लगातार मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन ज्यादा देखने से आंखें कमजोर हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से महिला और पुरुष दोनों में यह दिक्कत देखने में आ रही है। उन्होंने सलाह देते हुए बताया कि लगातार मोबाइल चलाने से बचना चाहिए, इसके साथ ही कंप्यूटर स्क्रीन को भी लगातार न देखें। वैसे तो हर 20 मिनट में एक बार आंखों को 20 सेकंड के लिए आराम देना चाहिए, लेकिन अगर 20 मिनट में आंखों को आराम नहीं दे सकते तो एक घंटे में पांच मिनट का आराम देना जरूरी है। इसके साथ ही कंप्यूटर की स्क्रीन और बैठने में भी उचित दूरी बनाएं, साथ ही कंप्यूटर स्क्रीन की लाइट भी ठीक रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें