अंबाला सिटी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ कैंप कार्यालय करनाल की शाखा जन स्वास्थ्य अंबाला शहर की बैठक हुई।
इसकी अध्यक्षता करते हुए प्रधान सरदार इंद्रजीत सिंह ने लंबित मांगों को लेकर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा मानी हुई मांगों को लागू न होने के कारण कर्मचारियों में रोष फैलता जा रहा है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 120000 हरियाणा कौशल निगम में लगे कर्मचारियों की 58 वर्ष तक जब सुरक्षा बिल जारी किया और इस अधिसूचना के भी जारी कर दी गई है।
अभी तक उसका अनुभव हरियाणा कौशल निगम में जानबूझकर नहीं चढ़ाया जा रहा है। जबकि कार्यालय में सारा रिकार्ड मौजूद है पोर्टल न खुलने का बहाना बनाकर कर्मचारियों के हकों को जानबूझकर अनदेखा किया जा रहा है। सरकार ने बीते वर्ष वर्ष 22 और 2023 के एलटी का भुगतान नहीं किया गया। जबकि वर्ष 2024 की खत्म होने जा रहा है। संवाद