फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईफोन लेकर परीक्षा देते पकड़ा गया परीक्षार्थी, मचा हड़कंप

विज्ञापन
छावनी में बनाए गए परीक्षा केंद्र में थर्मल स्केनिंग करते हुए कर्मी। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
ग्राम सचिव पद की परीक्षा के अंदर बने 63 सेंटरों पर शनिवार 12399 ने परीक्षा दी। 50 प्रतिशत उपस्थिति के बीच दो चरणों के अंदर यह परीक्षा करवाई गई, जबकि 24930 में से 11991 नहीं पहुंचे। हालांकि सभी सेंटरों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही लेकिन छावनी के मेजर आरएन कपूर डीएवी पब्लिक स्कूल के अंदर बने सेंटर में दूसरे चरण की परीक्षा में उस समय हड़कंप मच गया जब परीक्षा के दौरान शक होने पर चेकिंग की गई और एक परीक्षार्थी की के पास से आईफोन-6 मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन

आनन-फानन में उसका एडमिट कार्ड व मोबाइल लेकर उसे हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन एचएसएससी के अधिकारियों के समक्ष पेश करने के बाद इलाका पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने सोनीपत के गांव बजाना कलां थाना गनौर निवासी पंकज के खिलाफ सेंटर सुपरींटेंडेंट आरपी राठी की शिकायत पर आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। इस घटना ने सेंटर की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए कि आखिर इतनी पुलिस फोर्स, चेकिंग के बावजूद कैसे वह परीक्षा के अंदर तक मोबाइल लेकर चला गया। बता दें कि पहले चरण में सुबह साढ़े 10 से परीक्षा शुरू हो चुकी थी जो 12 बजे संपन्न होगी। जबकि दूसरे चरण में तीन से साढ़े चार बजे तक परीक्षा संपन्न हुई। ऐसे में अब जांच में कर्मचारियों पर भी आंच आनी तय है।
एडमिट कार्ड हाथों में लेकर करवाई फोटो
ग्राम सचिव की परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों के रोल नंबरों की जांच की। जांच पड़ताल के बाद एडमिट कार्ड हाथों में लेकर परीक्षार्थियों की फोटो करवाई, ताकि किसी तरह से फर्जीवाड़े से बचा जा सके। परीक्षा केंद्र में इस तरह के जो फोटो किए गए है। उन फोटो को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के रिकार्ड में रखा जाएगा। जब भी जरूरत पड़ी तभी इन फोटो को निकालकर मिलान किया जा सकता है।
विज्ञापन

मेटर डिटेक्टर से हुई हर परीक्षार्थी की तलाशी
परीक्षा केंद्रों के अंदर मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई। दो पृष्ठीय प्रवेश पत्र एडमिट कार्ड एक केंद्र कापी व दूसरी अभ्यर्थी कापी फोटो के साथ लेकर आना अनिवार्य था। सभी सेंटरों पर एक समान संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंच सकेंगे। क्योंकि सभी जगह पर अलग-अलग सीटें निर्धारित की हुई हैं। इसमें तीन तरह की कैटेगिरी रखी गई थी। इसमें एक कैटागिरी में 210 अभ्यर्थी, दूसरी कैटागिरी में 175 अभ्यर्थी और तीसरी कैटागिरी में 150 अभ्यर्थियों के लिए सीटें निर्धारित की हुई थी।
ट्रैक्टर रैली संग परीक्षा ने बढ़ाई वाहन चालकों की परेशानी
किसान कानून को लेकर शहर में निकली ट्रैक्टर रैली तो दूसरी तरफ दो चरणों में हुई ग्राम सचिव की परीक्षा से यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। ट्रैक्टरों के कारण जहां आम लोगों को लिंक रोड का सहारा लेकर अपनी मंजिल तक पहुंचना पड़ा वहीं परीक्षा खत्म होने से पहले और बाद में एकदम सड़कों पर आए परीक्षार्थियों से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। महेश नगर के अंदर सिंगल लाइन होने के कारण वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।
मेजरआरएनकपूर डीएवी पब्लिक स्कूल से सोनीपत निवासी पंकज को मोबाइल फोन के साथ पकड़ा था। सेंटर सुप्रीडेंट की शिकायत पर ही गिरफ्तार कर मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

-विजय, थाना प्रभारी अंबाला कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें