फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पिछले दो वर्षों से भी कम परीक्षा परिणाम, 5 प्रतिशत लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग के तमाम प्रयास के बावजूद 12वीं का परीक्षा परिणाम बीते दो वर्षों से भी कम रहा है। इस बार 83.84 प्रतिशत विद्यार्थी ही पास हुए। जबकि पिछले साल 88.08 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा था और उससे पहले वर्ष 2024 में 85.50 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा था। इस बार के परीक्षा परिणाम से शिक्षा विभाग की कोशिशों पर पानी फेर दिया है। जबकि इस बार शिक्षा विभाग ने पिछली बार से भी अच्छा परीक्षा परिणाम देने के लिए विशेष रणनीति बनाई थी। बच्चों के असमंजस को दूर करने के लिए अलग से कक्षाएं लगाई गईं थी। यहां तक कि एक-एक बच्चे पर शिक्षक अलग से ध्यान दे रहे थे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी शिक्षकों को वर्ष भर तमाम प्रशिक्षण दिए थे। इस परीक्षा परिणाम से शिक्षा विभाग की तैयारियों की पोल खुल गई।
विज्ञापन




90 प्रतिशत ले जाना था परीक्षा परिणाम

शिक्षा विभाग ने इस बार 90 प्रतिशत परीक्षा परिणाम ले जाने का लक्ष्य तय किया था। यह लक्ष्य इसलिए रखा था कि पिछली बार 88 प्रतिशत से अधिक परीक्षा परिणाम आने पर इसे सुधारने की गुंजाइश थी। मगर 90 प्रतिशत रिजल्ट पहुंचने के स्थान पर पांच प्रतिशत रिजल्ट लुढ़क और गया। विभाग ने पिछले वर्षों से सबक लेते हुए अलग से रणनीति बनाई थी। स्कूलों को पुराने वर्षों के पेपर साझा किए गए थे। विद्यार्थियों की हाजिरी बढ़ाने पर जोर दिया गया था। इसके साथ ही गर्मियों के अवकाश में भी विद्यार्थियों को कार्यों से व्यस्त रखा था। इसके साथ ही राजकीय स्कूलों में 11वीं में ही बोर्ड जैसी तैयारी शुरू करा दी गई थी। इसके बावजूद सफलता नहीं मिली।



जिले में 6841 विद्यार्थी ही हुए पास



जिला में हरियाणा बोर्ड के तहत 8160 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 6841 विद्यार्थी ही पास हो सके। जबकि 977 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है और 342 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हो गए। इस प्रकार परिणाम 83.84 प्रतिशत रहा। बोर्ड का परिणाम आते ही विद्यार्थियों ने स्कूलों में पहुंचना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने परिजनों व गुरुजनों को अपने परिणाम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले वर्षों में ऐसा रहा परिणाम

वर्ष कुल विद्यार्थी उत्तीर्ण विद्यार्थी परिणाम प्रतिशत

2019-20 4463 3625 81.23

2020-21 कोरोना काल - -

2021-22 6031 5259 87.20

2022-23 9085 7276 80.09

2023-24 7225 6174 85.50

2024-25 6365 5606 88.08

2025-26 8160 6841 83.84
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें