फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट परीक्षा में तीन नकलची पकड़े

Sun, 02 Feb 2014 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि अंबाला शहर के हिसार निवासी अनिल कुमार तुलसी शैक्षणिक संस्थान में परीक्षा दे रहा था। टीम जब परीक्षा केंद्र में पहुंची तो उन्होंने नकल पकड़ने के हाईटेक इलेक्ट्रानिक उपकरण की मदद से अनिल कुमार के पास से एक मोाबइल फोन जब्त किया।
विज्ञापन


अनिल कुमार अपने जूते में मोबाइल छिपाकर प्रतिबंध के बावजूद परीक्षा भवन में नकल के लिए लेकर आया था। इसी दौरान टीम ने अपना चेकिंग अभियान आगे बढ़ाया तो टीम इलेक्ट्रानिक्स उपकरण में कुछ और गड़बड़ी के संकेत मिले।

जिसके बाद एक अन्य परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई तो एक परीक्षार्थी हिसार निवासी अमन के पास से कलाई पर बंधी हुई एक मोबाइल वॉच मिली।

इस घड़ी में ही कुछ ऐसा सिस्टम था, जिससे बाहर बैठे व्यक्ति से संपर्क हो सकता था। चेकिंग टीम ने दोनों युवकों ने मोबाइल और वॉच मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन


एक अन्य केंद्र अंबाला पब्लिक स्कूल में भी चेकिंग अभियान के दौरान टीम के सदस्यों ने हिसार निवासी नीरज से पर्ची बरामद की। वह अपने हाथ में नकल के लिए पर्ची लिए हुए था। चेकिंग के दौरान यह पर्ची हाथ में पकड़ी गई।

नकल विरोधी दस्तों ने तीनों मामलों में अपनी औपचारिकता पूरी करते तीनों की शिकायत सदर पुलिस को दे दी। थाना प्रभारी ने हिसार निवासी नीरज, अनिल और अमन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें काबू कर लिया है।

8887 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
एचटेट की परीक्षा के पहले दिन अंबाला के विभिन्न सेंटरों पर 8887 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। डीसी अंबाला केएम पांडुरंग के अनुसार जिले में स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित की जा रही हरियाणा स्कूल अध्यापक पात्रता परीक्षा की पहले दिन की परीक्षा सफलतापूर्वक और शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए जिला में 71 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें