फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर नागरिक पौधरोपण कर देखभाल का जिम्मा उठाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। पेड़ों से हमें स्वच्छ जलवायु मिलती है। हर जिम्मेदार नागरिक को पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा और पालन-पोषण कर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। एसडीएम सलोनी शर्मा ने वीरवार को राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में वन महोत्सव का शुभारंभ त्रिवेणी लगाकर किया। उन्होंने कहा कि वन है तो हम हैं इसलिए इनके पालन-पोषण व सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी की बनती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रकृति प्रेम ही मानव का धर्म है। इस धर्म को निभाने के लिए यथासंभव प्रयास करने चाहिए। वन विभाग हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लाखों पौधे लगाकर प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान देगा। वन विभाग के रेंज अधिकारी मोहन लाल ने बताया कि इस वर्ष लगभग दो लाख 50 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इनमें से एक लाख पौधे क्लोन सफेदा जमीदारों के खेतों में और 40 हजार पौधे मुफ्त दिए जाएंगे। इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य संजीव कुमार, प्रोफेसर सुभाष कुमार, वन विभाग से नीतिन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें