फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लॉगिन आईडी नहीं बनने से एसडीएम और डीआरओ भी नहीं कर सके रजिस्ट्री

Tue, 10 Feb 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
छावनी तहसील में परेशान होते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। मांगों के समर्थन में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। कामकाज को पटरी पर लाने के सरकार की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर तैनात किए गए एसडीएम और डीआरओ लॉगिन आईडी नहीं बनने से सोमवार को एक भी रजिस्ट्री नहीं कर सके।
इस दौरान कर्मचारियों के न होने से तहसील कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा और जिले में करीब 450 रजिस्ट्री, 200 इंतकाल सहित अन्य काम प्रभावित रहे। इस दौरान तहसील में रजिस्ट्री, इंतकाल और प्रमाणपत्र बनवाने आए लोगों को काम नहीं होने से वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सरकार ने राजस्व विभाग के कामकाज को सुचारु करने के लिए एसडीएम और डीआरओ को रजिस्ट्री की शक्तियां दी थीं। सोमवार को अंबाला सिटी और छावनी सहित अन्य तहसीलों में लोग इस उम्मीद में पहुंचे थे कि अब काम हो जाएगा।
विज्ञापन

वहीं रेवेन्यू डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर एसडीएम का ऑफिसर्स लॉगिन न बन पाने के कारण सिस्टम आगे नहीं बढ़ सका। इस कारण ऑनलाइन वेरिफिकेशन की प्रक्रिया ठप रही, जिससे एक भी रजिस्ट्री नही हो सकी।

छावनी तहसील में परेशान होते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें