फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पेयजल पाइप लाइन टूटी, जलापूर्ति बाधित

Tue, 10 Feb 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
वार्ड-एक में भरत कॉलोनी निवासी गौरव। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। बब्याल रोड पर सीवरेज के काम से लोगों की परेशान कर दिया है। स्थानीय लोगों की मानें तो यहां 6 अप्रैल से सीवरेज डालने का काम चल रहा है। यह कार्य अब अब मुख्य सड़क पर अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

सोमवार को नई सीवरेज की लाइन को बब्याल सीवरेज प्लांट की लाइन से जोड़ने का काम किया जा रहा था। इस दौरान खोदाई के कारण पेयजल पाइप लाइन के ऊपर की मिट्टी दरक गई और पाइप लाइन टूट गई।
तीन से चार जगह पाइप लाइन टूटने पर क्षेत्र के सभी ट्यूबवेल अस्थाई तौर पर बंद करवाने पड़ गए। इसके बाद करीब 1 घंटे के बाद पानी का प्रेशर कम होना शुरू हुआ। जनस्वास्थ्य विभाग जेई जगदीप विर्क ने सूचना मिलते ही जहां एरिया के सभी ट्यूबवेल बंद करवाए। वहीं सीवरेज कर्मियों को एहतियात बरतते हुए काम करने की हिदायतें दी। वहीं लोगों से अपील की कि धैर्य रखें जलापूर्ति समय रहते सुचारू करने हेतु हर संभव स्थाई समाधान किया जा रहा है ताकि गर्मियों में दिक्कत न आए। संवाद

वार्ड-एक में भरत कॉलोनी निवासी गौरव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें