अंबाला। दूसरे राज्यों में पंजीकृत वाहन को मोटर व्हीकल टैक्स की अदायगी करनी होगी। आरटीए विभाग अंबाला द्वारा इसके लिए शम्भू टोल प्लाजा व सद्दोपुर बैरियर पर संग्रह केन्द्र (टीसीपी) स्थापित किए गए थे। लेकिन अब परिवहन विभाग की हिदायतों अनुसार उपरोक्त संग्रह केंद्रों को बंद करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। अब एमवी टैक्स ऑनलाइन अदा करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा एचटीटीपी वाहन परिवहन डॉट जीओवी डॉट इन की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
सभी अन्य राज्यों में पंजीकृत वाहनों के मालिकों को इसी वेबसाइट के जरिए अंबाला में दाखिल होने से पहले एमवी टैक्स की अदायगी करनी होगी। यदि कोई वाहन जिले में बिना एमवी टैक्स अदा किए दाखिल पाया गया तो उसका नियमानुसार चालान किया जाएगा।