फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में तीसरी बार डिरेलमेंट: शंटिंग के दौरान लोको लाइन पर पटरी से उतरा रेल इंजन, विभागीय अधिकारी करेंगे जांच

Tue, 21 Dec 2021 05:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला छावनी जंक्शन के नजदीक दो माह में तीसरी बार ट्रेन बेपटरी हुई है। विभागीय अधिकारी इसकी जांच करेंग और एक हफ्ते में रेल प्रबंधक को रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास पटरी से उतरा ट्रेन का इंजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो माह में हरियाणा के अंबाला छावनी जंक्शन के नजदीक रेलवे यार्ड में तीसरी बार डिरेलमेंट हो गई और वो भी रेल इंजन की। सोमवार को शंटिंग के दौरान एकबार फिर हादसा हुआ। गनीमत रही कि इंजन लोको लाइन पर था, अगर यह डिरेलमेंट नजदीक ही प्लेटफार्म 7 की रेल लाइन पर होती तो ट्रेन परिचालन बाधित होना लाजमी था। लगभग 40 मिनट की मशक्कत के बाद रेल कर्मचारियों ने इंजन को दोबारा पटरी पर चढ़ा दिया। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी अनुसार डीजल शेड तुगलकाबाद का रेल इंजन नंबर 30453 एक मालगाड़ी के साथ अटैच था। छावनी रेल यार्ड से निकलने के दौरान इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और इसे छावनी में ही रिपेयर के लिए रोक लिया गया। लोको इंजन में सुधार के बाद सोमवार को इसका ट्रायल किया जा रहा था ताकि दुरुस्त होने पर इसे ट्रेन परिचालन में इस्तेमाल किया जा सके।


यह भी पढ़ें ः हरियाणा विस सत्र: एमएसपी की गारंटी से जुड़ा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव खारिज, कांग्रेस ने किया वॉकआउट

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लेकिन इंजन जैसे ही शेड से निकलकर लोको लाइन पर आया तो लगभग 2.30 बजे यह अंबाला-लुधियाना सेक्शन की तरफ पॉवर केबिन के  सामने डिरेल हो गया। सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक हंसराज व अन्य विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और इंजन को दोबारा पटरी पर रखने की प्रक्रिया शुरू की। लगभग 3.10 बजे इंजन को ट्रैक पर चढ़ा दिया गया। वहीं मामले को लेकर विभागीय अधिकारी भी जांच में जुट गए हैं। 

40 दिन में तीसरी घटना

इससे पहले भी 12 नवंबर को रेलवे यार्ड में खाली मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया था, हालांकि इस दौरान ट्रेन परिचालन बाधित नहीं हुआ था। इस मामले में लापरवाही को लेकर एक कर्मचारी को चार्जशीट किया गया था। दूसरी घटना 21 नवंबर को दिल्ली-अंबाला सेक्शन पर प्लेटफार्म नंबर 6 की लाइन पर हुई थी। इस कारण ट्रेन परिचालन प्रभावित हुआ था और इस मामले में भी संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था।

रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई

अभी विभागीय अधिकारी मामले की जांच करेंगे, जो भी रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार रेल इंजन रिपेयर के बाद ट्रायल पर था जो कि लोको लाइन पर डिरेल हो गया। इस कारण किसी भी प्रकार का ट्रेन परिचालन बाधित नहीं हुआ। -गुरिंदर मोहन सिंह, रेल प्रबंधक, अंबाला मंडल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें