फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बच्चों को कौशल विकास के लिए किया प्रोत्साहित

Sat, 07 Feb 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के पुलिस लाइन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम सुनते हुए डीईओ सुधी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय व निजी स्कूलों में शुक्रवार को आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को कौशल विकास के गुर बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए तनाव न लेते हुए अच्छे अंक हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए देशभर के राज्यों से कई विद्यार्थियों को चुना गया था। अंबाला से भी राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल शहजादपुर के 12वीं कक्षा के काव्यांश का चयन हुआ था। प्रधानमंत्री के साथ विद्यार्थियों की बातचीत का वीडियो बच्चों को शुक्रवार को दिखाया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बच्चों को संबोधित किया। शहर के पुलिस लाइन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बच्चों के साथ बैठकर कार्यक्रम को सुना। इसके उपरांत उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनके विचारों को जाना।
बच्चे बोले, परिवार के सदस्यों की तरह बात करते हैं पीएम व सीएम
जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बच्चों से बातचीत की तो बच्चों ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से क्या सीखा और सुना, इस पर उनके विचार भी जाने। बच्चों ने डीईओ को बताया कि उन्हें कार्यक्रम काफी अच्छा लगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बच्चों से ऐसे बात करते हैं, जैसे परिवार के साथ सदस्य उनसे बात करते हैं। इससे तनाव कम हो जाता है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों को तनाव न लेने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों को एक स्किल को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही स्वदेशी पर भी चर्चा की। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का दूसरा एपिसोड 9 फरवरी को दिखाया जाएगा। वहीं, अंबाला से चयनित छात्र काव्यांश की बुआ महक ने विदेश से वीडियो भेजकर इसे गर्व का पल बताया। काव्यांश के परिवार ने भी खुशी साझा की और एक साथ बैठकर इस कार्यक्रम को देखा।

शहर के पुलिस लाइन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम सुनते हुए डीईओ सुधी

शहर के पुलिस लाइन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम सुनते हुए डीईओ सुधी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें