फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रोडवेज वर्कशाप में टूटी कुर्सियों पर बैठ रहे कर्मचारी, परिसर में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रोडवेज वर्कशाप में जगह जगह जलभराव है। पानी की निकासी के कोई प्रबंध नहीं हैं। हल्की बरसात में ही परिसर में पानी भर जाता है तो कई दिनों भरा रहता है। इसके अलावा डयूटी सेक्शन के कमरे में कुर्सी और टेबल टूटे हुए हैं। कर्मचारी इन टूटे हुए फर्नीचर पर बैठकर काम कर रहे हैं। यहीं से रोडवेज की बसों का संचालन कर्मचारी करवा रहे हैं। इसके अलाव डयूटी सेक्शन के हालात बुरे हैं कमरे का प्लास्टर उखड़ रहा है।
विज्ञापन

190 बसों की जिम्मेदारी वर्कशॉप पर
अंबाला डिपो के पास रोडवेज की करीब 190 बसें है। इसके अलावा 40 नारायणगढ़ सब डिपो के पास है। डिपो की 150 बसें अंबाला सिटी के पास हैं। यह बसें शहर स्थित रोडवेज वर्कशाप में खड़ी होती हैं। यहीं से इन बसों का संचालन शुरू होता है ओर इनका मरम्मत और देखभाल का काम किया जाता है। इस वर्कशाप से बसें पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड दिल्ली व हरियाणा के अन्य जिलों के लिए बसें रवाना होती है। लेकिन इस वर्कशाप की खुद ही हालत ठीक नहीं हैं।
वर्जन -
हल्की बरसात में वर्कशाप के एंट्री गेट ओर परिसर में पानी जमा हो जाता है तो कई दिनों तक भरा रहता है। इसके अलावा डयूटी सेक्शन के कमरे के हालात बुरे हैं प्लास्टर उखड़ कर गिर रहा है, कुर्सियां भी टूटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुर सिंह, डयूटी इंचार्ज, रोडवेज वर्कशाप अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें