अंबाला। जिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी छात्रवृति योजना वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों की ओर से 28 फरवरी 2025 तक आवेदन ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। इसमें अनुसूचित, टपरीवास एवं घुमंतु जाति के 10 वीं कक्षा, 12 वीं कक्षा और स्नातक कक्षा के छात्र और छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा पिछड़े वर्ग एवं सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राएं केवल 10 वीं कक्षा के लिए आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि छात्रवृति प्राप्त करने के लिए 10 कक्षा पास अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राएं जो ग्रामीण क्षेत्र से हैं, उनके 60 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने चाहिए।
पिछड़े वर्ग-बी और सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राएं जो ग्रामीण क्षेत्र से हैं, उनके 75 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने चाहिए। उन्होंने बताया कि 12 वीं के अनुसूचित जाति के ग्रामीण छात्रों के 70 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र के छात्रों के 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने चाहिए। इसी प्रकार स्नातक के अनुसूचित जाति के ग्रामीण छात्रों के 60 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के छात्रों के 65 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने चाहिए।
24jjrp10- रामकुमार
24jjrp10- रामकुमार
24jjrp10- रामकुमार
24jjrp10- रामकुमार
24jjrp10- रामकुमार
24jjrp10- रामकुमार