अंबाला। बिजली कर्मचारियों के साथ हो रहे कथित अन्याय और पुलिस कार्रवाई के विरोध में एचएसईबी वर्कर यूनियन में रोष है। यूनियन ने 15 जनवरी को अंबाला में एक विशाल रोष मार्च निकालने का निर्णय लिया है। यह जानकारी यूनियन के अंबाला कैंट यूनिट के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन को दी है।
यूनियन के पदाधिकारी बलवंत यादव ने बताया कि पंजोखरा थाने में बिजली कर्मचारियों के खिलाफ एक प्राथमिकी 2025 में दर्ज की गई जोकि एक एकतरफा कार्रवाई के तहत की गई है। मामला ड्यूटी के दौरान हुई एक सड़क दुर्घटना से जुड़ा है, इसमें गलत दिशा से आ रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति चोटिल हो गए थे।
यूनियन का आरोप है कि इस मामले में कर्मचारियों पर बेवजह गिरफ्तारी का दबाव बनाया जा रहा है।