फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मोर्चा खोलने की तैयारी में बिजली कर्मी

Sat, 04 Oct 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी ​स्थित क्वालिटी सब स्टेशन नंबर दो का कार्यालय। फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बिजली निगम के अंबाला सब डिवीजन नंबर दो का दायरा बेशक बढ़ गया है, लेकिन अनुभवी कर्मचारियों की कमी खलने लगी है क्योंकि नए कर्मचारियों के हाथों में बिजली के उपकरणों सहित तारों व ट्रांसफार्मर आदि को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। ऐसे में अब इन कर्मचारियों को हादसे का डर सता रहा है।
अब इस मुद्दे को लेकर एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन करने की तैयारी शुरु कर दी है ताकि उच्चाधिकारियों तक उनकी आवाज पहुंचे और उनकी समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन

सोमवार से दो घंटे प्रदर्शन : यूनियन पदाधिकारी सतबीर, सोनू यादव व बलवंत यादव ने बताया कि बिना अनुभवी लाइनमैन और कनिष्ठ अभियंता के बिना काम करना काफी मुश्किल है। इसलिए अपनी इस मांग के लिए उन्होंने सोमवार से दो घंटे का प्रदर्शन करने का फैसला किया है जोकि सुबह 9 से 11 बजे तक होगा। अगर इस समस्या पर निगम प्रबंधन द्वारा कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया जाता तो फिर आगामी आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी ताकि किसी कर्मचारी को जानमाल का नुकसान न उठाना पड़े।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों को किया शामिल : सब डिवीजन नंबर एक सहित बब्याल के अंतर्गत आने वाले कुछ क्षेत्र अब क्वालिटी सब स्टेशन नंबर दो के अधीन कर दिए गए हैं। इसमें छावनी का सबसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र भी शामिल है। इसके अलावा पांच-छह गांव भी जोड़ दिए गए हैं। इन क्षेत्रों में चार के करीब शिकायत केंद्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें