करनाल। ब्राह्मण सभा माॅडल टाउन की कार्यकारिणी के चुनाव का एलान किया गया है। 29 मार्च को नई कार्यकारिणी का चुनाव होगा। सभा की ओर से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत प्रधान, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष व सात सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। इसे लेकर चुनाव प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया।
सभा की ओर से मांगे राम शर्मा को चुनाव अधिकारी व केके गौतम को सहचुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन दोनों की निगरानी में ही पूरी प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को नामांकन फार्म भरे जाएंगे। एक मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। आठ मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। जबकि 29 मार्च को सभी पदों के लिए मतदान होगा। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में केवल सभा से जुड़े सदस्य ही भाग ले सकते हैं।