फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हिंदू सम्मेलन 22 को, आयोजन समिति का किया गठन

Thu, 12 Feb 2026 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। दामला मंडल की विशेष बैठक गांव किशनपुरा दामला में खेड़ा मंदिर में आयोजित की गई। जिसमें दामला मंडल के गांव किशनपुरा, कांबोज माजरी, सैनी माजरी, मॉडल टाउन, आंबेडकर माजरी, कुंजल और रतनगढ़ के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस बैठक में आयोजन समिति का गठन किया गया और सर्व सम्मति से 22 फरवरी को राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में हिंदू सम्मेलन का आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सम्मेलन में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, राष्ट्रहित में एकजुट रहने और सनातन संस्कारों को मजबूत करने पर मंथन किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य जाति-पंथ, मत-संप्रदाय में बंटे हुए हिंदू समाज को एकजुट करते हुए एक मंच पर लाना, युवा पीढ़ी द्वारा सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण करना और सामाजिक समरसता का संदेश देना है। आयोजन समिति के सदस्यों पंडित विजय गोपाल शास्त्री,रामकुमार, विजय कुमार, संजीव धीमान, रोहित व्यास, शशि दुरेजा, जयपाल आर्य, राजकुमार, मुकेश दत्ता, मनीष सैनी, जसपाल, सेवा पाल, पवन कुमार को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठान और मंत्र उच्चारण से होगी, इसके बाद संत-महात्माओं और वक्ता संबोधित करेंगे। इस दौरान वक्ता समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, राष्ट्रहित में एकजुट रहने और सनातन संस्कारों को मजबूत करने पर जोर देंगे। साथ ही हिंदू जागेगा विश्व जगेगा के नाते राष्ट्रहित सर्वोपरि,सामाजिक सेवा, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भी संदेश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें