फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चार ग्राम पंचायतों में होगा सरपंच के लिए चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में पंचायत उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है। दो जून तक 22 पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि पांच सरपंच पद में से खंड नारायणगढ़ की एक पंचायत लखनौरा का सरपंच सर्वसम्मति से चुना है।
विज्ञापन

इसके अलावा खंड अंबाला प्रथम की ग्राम पंचायत काठगढ़, खंड बराड़ा की ग्राम पंचायत सज्जन माजरी, खंड नारायणगढ़ की ग्राम पंचायत आजमपुर, खंड शहजादपुर की ग्राम पंचायत नसडौली में सरपंच पद का 15 जून को उप चुनाव होना निश्चित है।
एक सरपंच और 22 पंच निर्विरोध निर्वाचित
दो जून तक खंड अंबाला प्रथम में दो पंच पद, खंड अंबाला द्वितीय में दो पंच पद, खंड बराड़ा में तीन पंच पद, खंड नारायणगढ़ में एक सरपंच और छह पंच पद, खंड साहा में दो पंच पद व खंड शहजादपुर में सात पंच पद पर कुल एक सरपंच और 22 पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं, नामांकन वापस लेने, रद्द होने, कोई नामांकन प्राप्त न होने के कारण खंड अंबाला प्रथम में 4 पंच, खंड अंबाला द्वितीय में एक पंच पद, खंड नारायणगढ़ में सात पंच, खंड साहा में एक पंच पद, खंड शहजादपुर में पंच पद के कुल 14 पंच पद रिक्त रह गए हैं। इस प्रकार कुल 36 पंच में से 22 पंच सर्वसम्मति से चुने हैं।
विज्ञापन

रिक्त पद पर कुल 41 नामांकन प्राप्त हुए
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि पंचायत उपचुनाव के लिए सरपंच व पंच के रिक्त पद के लिए सभी छह खंड में 24 से 30 मई तक खंड अंबाला प्रथम की छह ग्राम पंचायत में एक सरपंच और छह पंच के पद, खंड अंबाला द्वितीय की तीन ग्राम पंचायत में दो सरपंच और 13 पंच पद, खंड साहा की तीन ग्राम पंचायत में पंच के तीन पद, खंड शहजादपुर की नाै ग्राम पंचायत में एक सरपंच और आठ पंच के पद, इस प्रकार जिला अंबाला में 36 ग्राम पंचायत के पांच सरपंच व 36 पंच के कुल 41 पद रिक्त थे। इसके लिए 24 से 30 मई तक खंड अंबाला प्रथम में छह नामांकन, खंड अंबाला द्वितीय में दो नामांकन, खंड बराड़ा में छह नामांकन, खंड नारायणगढ़ में 15, खंड साहा में दो और खंड शहजादपुर में 10 नामांकन, इस प्रकार कुल 41 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें