फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बुजुर्ग महिला पर लावारिस कुत्ते ने किया हमला, अंगुलियां नोच खाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के गोल्डन पार्क में एक बुजुर्ग महिला पर लावारिस कुत्ते ने हमला करके उनकी चार अंगुलियां नोच खाईं। शोर सुनकर मोहल्ले की अन्य महिलाएं घर से निकली तो कुत्ता मौके से भाग गया। घायल अवस्था में महिला को उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां उपचाराधीन महेशनगर निवासी महिला शकुंतला ने बताया कि वह किसी काम से घर से बाजार जा रहीं थीं। जब वह गोल्डन पार्क में पहुंची तो वहां सड़क पर बैठे एक लावारिस कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। जब उसे हटाने की कोशिश की तो उसने हाथ पर काट लिया। इससे हाथ पर गहरा घाव हो गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनकी गली में सात-आठ लोगों को कुत्ते काट चुके हैं, लेकिन शिकायत देने के बाद भी नगर परिषद ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

कागजों में शेल्टर होम की योजना : नगर परिषद ने आवारा कुत्तों को रिहायशी क्षेत्रों से शेल्टर होम में स्थानांतरित करने की योजना बनाई थी।
इस योजना के तहत लगभग 14 लाख रुपये खर्च किए जाने थे, लेकिन अभी यह योजना सिर्फ कागजों में ही घूम रही है और इसका खामियाजा कभी बच्चों तो कभी बुजुर्गों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें