फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गाड़ी से टायर चुराने वाला गिरोह सक्रिय तीन कारों को ईंटों के सहारे छोड़ा

Sat, 27 Dec 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। घर के बाहर या गली में अपनी कार खड़े कर रहे हैं तो सतर्क हो जाए। कोहरे का फायदा उठाकर कारों के टायर चुराने वाले गिरोह के सदस्य सक्रिय है। जो चंद ही मिनटों में कार चुराकर फरार हो जाते हैं। जाते हुए कार को ईंटों के सहारे छोड़ जाते हैं। इस तरह का पहला मामला अंबाला कैंट की पूनिया कॉलोनी में सामने आया है।
आशीष यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 17 दिसंबर की रात को चोर उसकी बलेनो कार के टायर चुरा कर ले गए। यह वारदात रात 12 बजे की है। अंबाला पुलिस थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दूसरा मामला : सुभाष पार्क के सामने गली में खड़ी ग्रेंड विटारा के दो टायर चोरी हो गए थे। ट्रिब्यून कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम दास ने बताया कि उन्होंने वीरवार को अपनी ग्रेंड विटारा गाड़ी सुभाष पार्क के सामने वाली गली में खड़ी की थी। शुक्रवार को सुबह उन्होंने गाड़ी देखी तो बाय तरफ के टायर चोरी हो गए थे। यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जिसमें चंद मिनटों में चोर टायर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार को ईंटों के सहारे खड़ा कर गए।
विज्ञापन

तीसरा मामला : रामपुर सरसेहड़ी गांव की गली में खड़ी ग्रेंड विटारा कार के दो टायर चोरी हो गए। महेश नगर थाना पुलिस को दी तहरीर में पानीपत से आए धर्म सिंह ने बताया कि वीरवार को वह अपने ममेरे भाई रामपुर सरसेहड़ी निवासी अमित से मिलने आया था। रात के समय अपनी ग्रेंड विटारा कार को घर के बाहर खड़ा किया था। शुक्रवार देखा तो कार की एक तरफ से दोनों टायर चोरी हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें