फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घर से बाहर निकली बुजुर्ग महिला पर गाय का हमला, घुटना खिसका

विज्ञापन
अंबाला ​कैंट के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन बुजुर्ग कृष्णा देवी: सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सड़कों पर घूम रहे गोवंश का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिले में दूसरे दिन भी बब्याल के रविदास मोहल्ला में घर से बाहर निकलते ही एक बुजुर्ग महिला कृष्णा (60) पर पालतू गाय ने हमला कर दिया।
गाय का सींग टांग में फंसने के कारण महिला सड़क पर गिर पड़ी जिससे उनके घुटने में हेयर लाइन फ्रेक्चर आ गया और घुटना भी अपनी जगह से खिसक गया। दर्द से कराह रही बुजुर्ग को परिजनों ने छावनी के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। घायल के पोते सिमरन ने बताया कि सांस लेने की भी दिक्कत होने के कारण ऑपरेशन के लिए समय दिया गया है।
विज्ञापन

अंबाला में दो दिनों के भीतर गोवंश के हमले का यह दूसरा बड़ा मामला है। घायल बुजुर्ग कृष्णा के पोते सिमरन ने बताया कि मंगलवार को सुबह के समय कृष्णा देवी घर से बाहर निकलीं थीं। तभी गली में एक पालतू गाय घूम रही थी और अचानक पीछे से हमला कर दिया।
सींग फंसने के कारण कृष्णा देवी घुटने के बल सड़क पर गिरकर चोटिल हो गईं। सिमरन ने बताया कि यह गाय पहले भी कई बार गली में आने-जाने वालों पर हमला कर चुकी है।
विज्ञापन

अक्सर गाय का मालिक दूध निकालने के बाद उसे गलियों में छोड़ देता है। यह पता नहीं है कि आखिर यह गाय किसकी है। नगर परिषद को गायों को गलियों में छोड़ने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

अंबाला कैंट के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन बुजुर्ग कृष्णा देवी: सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें