फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बुजुर्ग को ऑटो से फेंककर नकदी लूटी, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दिवंगत सीबीआई डीएसपी के भाई मनाली हाउस निवासी सुरेश कुमार शर्मा से ऑटो चालक ने लूटपाट की। आरोपी चालक ने तहसील से घर लौट रहे सुरेश शर्मा (78) को झांसे में लेकर ऑटो में बिठा लिया। फिर सुनसान जगह पर ले जाकर नीचे फेंक दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। कपड़े फाड़ने के बाद जेब से 1570 रुपये लूट लिए। यहां तक कि बुजुर्ग की लाठी भी ले गया। आरोपी ने 18 जून की रात वारदात की थी। हालांकि सीसीटीवी के जरिये पुलिस ने सिंघावाला निवासी भूरा सिंह ऑटो चालक को काबू कर कार व नकदी बरामद कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

तहसील से लौटते वक्त फंसाया मनाली हाउस निवासी सुरेश कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह भाई की प्रॉपर्टी उनकी पत्नी के नाम कराने के सिलसिले में 18 जून को तहसील गए थे। शाम करीब 5 बजे उन्होंने अग्रसेन चौक से घर के लिए एक ऑटो लिया।
पॉलिटेक्निक चौक पहुंचने पर चालक ने बहाना बनाया कि उसका कुछ सामान पीछे छूट गया है और उसने ऑटो को मानव चौक की तरफ घुमा दिया। हिसार रोड स्थित राजस्थान मार्बल की दुकान से आगे एक सुनसान जगह पर ऑटो रोक दिया और वारदात को अंजाम दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें