फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के अपहरण का आठवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सोमवार को शहर क्षेत्र की पुरानी घास मंडी से युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में आठवां आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया है। आरोपी का नाम अमन बताया गया है। वहीं, मंगलवार को पकड़े गए सातों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। पुलिस संरक्षण में लिए गए नाबालिग को आब्जर्वेशन होम भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार की रात जय कुमार उर्फ सोनू शुक्ला का अपहरण उसके घर के निकट से किया गया था। आरोपी अपहरणकर्ताओं ने इस वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद फिरौती मांगी थी। वहीं, पुलिस उच्चाधिकारियों के संज्ञान में यह मामला आने के बाद पुलिस टीम गठित गई थी। पुलिस ने इस मामले की गुत्थी को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए एक नाबालिग के अलावा छह युवकों को गिरफ्तार किया था। युवक सोनू शुक्ला के पिता विनय कुमार की शिकायत पर थाना शहर में अपहरण और फिरौती का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें