फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिक्षा विभाग ने नहीं की कार्रवाई, एसो. ने निदेशक को सौंपे दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर सिविल लाइन के पास शहजादपुर हाउस में चल रहे सेंट जोसेफ स्कूल की एनओसी रद्द करने मामले में शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस ने इस मामले में विद्यालय शिक्षा निदेशक से मुलाकात की। कांफ्रेंस के प्रदेश प्रवक्ता सौरभ कपूर ने बताया कि मामले में उन्होंने निदेशक से मिलकर स्कूल से जुड़े दस्तावेज सौंपे हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा। बीते दिनों निदेशालय ने स्कूल की एनओसी रद्द करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से लगातार विद्यार्थियों के अभिभावकों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

दरअसल, सेंट जोसेफ स्कूल की एनओसी रद्द करने का मामला 10 जुलाई बुधवार को सामने आया था। इस बारे में विद्यालय शिक्षा निदेशालय के नाम से एक आदेश पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें 3 जुलाई 2024 की तारीख में पत्र भी जारी किया है। पत्र के अनुसार निदेशालय ने विभागीय अधिकारियों को स्कूल के बच्चों को राजकीय स्कूल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। मामले में शिकायतकर्ता कोमल ने शहर के सेंट जोसेफ स्कूल के खिलाफ 22 अक्टूबर 2020 को सीएम विंडो पर शिकायत लगाई थी कि स्कूल के पास पूरे दस्तावेज नहीं है, लेकिन स्कूल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। उनकी सीएम विंडो शिकायत पर विद्यालय शिक्षा निदेशालय पंचकुला ने स्कूल को मिलने वाली एनओसी रद्द कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें