फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वैदिक मंत्र उच्चारण प्रतियोगिता में तनिष्ठा और कनक प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को इंटर हाउस वैदिक मंत्र उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कक्षा नौवीं व दसवीं और वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कनक प्रथम, अंश द्वितीय, समृद्धि तृतीय, अर्थ ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग में तनिष्ठा प्रथम, दीपांशी द्वितीय, मेहर तृतीय, कनक ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने कहा कि हमें अपने जीवन में मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए, क्योंकि मंत्र उच्चारण से हमारे न सिर्फ शरीर को लाभ पहुंचता है, बल्कि हमारे मन में सकारात्मकता के विचार उत्पन्न होते हैं और शरीर के विभिन्न ऊर्जा केंद्र व चक्रों के साथ प्रतिध्वनित होकर ऊर्जा को संतुलित करता है। नियमित रूप से मंत्रों का जाप करने से भावनात्मक और मानसिक शक्ति की वृद्धि होती है। वातावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मंत्रों का श्रवण करने से मन शांत होता है। मंच उच्चारण से व्यक्ति की मानसिक शक्ति बढ़ती जाती ह और इसी शक्ति के आधार पर मनुष्य स्वस्थ जीवन जी पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें