अंबाला सिटी। भाजपा अंबाला शहर के दुर्गा नगर मंडल के बूथ अध्यक्ष के चुनाव संपन्न हुए। यह चुनाव अनिल गोयल के नेतृत्व में हुए। इसमें शक्ति केंद्र प्रमुख भाग सिंह, गुरविंद्र सिंह व सुरेंद्र घई टीटू भी शामिल हुए। भाजपा नेता सुरेंद्र घई टीटू ने बताया कि बूथ नंबर वन डडियाना गांव से तरसेम लाल को बूथ अध्यक्ष, सुरेंद्र पाल सिंह को बीएलए-टू और कुलदीप सिंह को पालक चुना गया।
इसी प्रकार बूथ नंबर दो मानकपुर गांव में दर्शन सिंह को बूथ अध्यक्ष, गुरमीत सिंह को पालक व राजबीर सिंह को बीएलए-टू चुना गया। बूथ नंंबर-तीन लोहगढ़ गांव में करण छाबड़ा को बूथ अध्यक्ष, अनमोल को पालक और रविंद्र को बीएलए-टू चुना गया। बूथ नंबर- चार डंगडेहरी गांव से कर्म सिंह को बूथ अध्यक्ष, बालकराम को पालक व गुलाब सिंह को बीएलए-टू चुना गया। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त बूथ अध्यक्ष, बीएलए-टू और पालक को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई और उनको उनके दायित्व से अवगत करवाया गया।