अंबाला सिटी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर-महाविद्यालय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में एमडीएसडी कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र आदि दुहन ने 85 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन दांव-पेंच दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में कॉलेज के एक अन्य छात्र अंकित ने भी कड़े मुकाबले में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कॉलेज प्रबंधन ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पूजा अरोड़ा, प्रबंधन समिति के प्रधान अरविंद अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अनित बिंदल ने विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संवाद