Due to the weather, sometimes it rained, and somewhere it went out without rain.
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। मौसम की मेहरबानी से लोगों को गर्मी से राहत दिला रही है तो वहीं कहीं-कहीं जलभराव के कारण नारकीय हालात भी बन रहे हैं। रविवार को भी जिले में कई स्थानों पर बारिश हुई तो कहीं बदरा बिना बरसे ही निकल गए। रविवार को मौसम विभाग ने 15 एमएम बारिश दर्ज की है। जबकि अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री तो न्यूनतम 26.9 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन दिनों में बारिश होने की संभावना है।
रविवार दोपहर को मौसम में एकाएक करवट बदल ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। ट्विनसिटी में कई जगह छीटें पड़े तो कई जगह बदरा खूब बरसे। इस कारण सड़के पानी से लबालब भर गई। शहर के जगाधरी गेट पर पानी जमा हो गया। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे ही हालात पैदा हो गए। जिस कारण वहां के निवासियों को परेशानी झेलनी पड़ी।