फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डीआरएम ने किया फतूही-राजुपरा खंड का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला रेल मंडल के नवनियुक्त डीआरएम विनोद भाटिया ने अपने अधीन खंडों का निरीक्षण शुरु कर दिया है। दो तीन दिन पहले उन्होंने सहारनपुर और बठिंडा रेल खंड का निरीक्षण किया। वहीं शुक्रवार को उन्होंने बठिंडा-राजुपरा रेल खंड पर फतूही रेलवे स्टेशन तक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने उक्त सेक्शन पर चले रहे दोहरीकरण की जानकारी ली। जबकि रेलवे स्टेशनों पर चले रहे विकास कार्याें को देखा। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का भी आंकलन किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई व सुरक्षा आदि को दुरुस्त रखने की हिदायत दी। इस दौरान उनके साथ अंबाला रेल मंडल के अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि इससे पूर्व डीआरएम अंबाला के तौर पर तैनात रहे मंदीप सिंह भाटिया ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान 350 के करीब निरीक्षण किए थे जोकि रेलवे में होने वाले निरीक्षणों में सबसे अधिक हैं।
विज्ञापन

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें