फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाबा बर्फानी के दर्शन की चाह, पहले जत्थे में जाने के लिए उमड़ रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बाबा बर्फानी के प्रति भक्तों की अटूट आस्था इस कदर है कि अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही होड़ मच गई है। अंबाला के बैंकों में पिछले तीन दिनों से भक्तों का भारी हुजूम उमड़ रहा है। हर कोई चाहता है कि वह पहले जत्थे में शामिल होकर पवित्र गुफा पहुंचे। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि पिछले कुछ वर्षों से यात्रा शुरू होने के कुछ समय बाद ही शिवलिंग का स्वरूप प्राकृतिक कारणों से घटने लगता है।
विज्ञापन

अंबाला में अमरनाथ यात्रा के प्रति उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज तीन दिन के भीतर ही करीब 600 भक्तों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। जे एंड के बैंक के प्रबंधक अनिल का कहना है कि भक्तों के इस उत्साह को देखकर हैरान है। अभी रजिस्ट्रेशन के लिए पूरा महीना बाकी है और पर्याप्त कोटा उपलब्ध है, लेकिन श्रद्धालु कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं। वह घंटों लाइन में लगकर अपना फॉर्म जमा करा रहे हैं ताकि पहले जत्थे की तारीख सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें