फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सात दिन का पेयजल बचा, नहीं चेते तो सूख जाएंगे कंठ

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बाढ़ के कारण नरवाना ब्रांच नहर पर रिपेयर कार्य चलने से जनस्वास्थ्य विभाग को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग को शहर में पानी सप्लाई करने में दिक्कत आ रही है। जनस्वास्थ्य विभाग के तीन टैंकों में अब 7 दिन का पानी शेष बचा है। नहर से पानी सप्लाई न आने से शहर के लोगों को विभाग टैंकों से एक टाइम सुबह जोन वाइस पानी सप्लाई कर रहा है। पहले विभाग शहरवासियों को दो टाइम पानी देता था। वहीं, शहर में 79 ट्यूबवेल हैं, सभी ट्यूबवेल पानी की सप्लाई के लिए चलाए जा रहे हैं।

दरअसल, आम दिनों में अंबाला शहर में उपभोक्ता रोजाना करीब 54 मिलियन लीटर पानी की खपत करते हैं। नरवाना ब्रांच पर जनस्वास्थ्य विभाग की दो मोटर लगी है। यह मोटर रोजाना 22 घंटे तक चलती है। दोनों मोटर से रोजाना 52.80 मिलियन लीटर पानी टैंक तक सप्लाई होता है। जनस्वास्थ्य विभाग ट्रीटमेंट के पानी शहर में पानी सप्लाई करता है।
विज्ञापन


तीनों टैंक ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ेंगे, भविष्य में ऐसी आपात स्थिति में मिलेगी राहत
जनस्वास्थ्य विभाग के शहर में तीन वाटर टैंक हैं। इन वाटर टैंक में दो नए और एक पुराना है। अभी तीन में से एक वाटर टैंक ट्रीटमेंट प्लाट से जुड़ा है। अब 2.20 करोड़ से पानी के दो टैंक ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ेंगे। जिससे आपात स्थिति में भी शहर 44 हजार उपभोक्ताओं को नहर से पानी न मिलने पर भी 7 दिन तक आसानी से पानी मिल सकेगा। नरवाना ब्रांच से पानी आने के बाद शहर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी ट्रीट होता है। ट्रीटमेंट के बाद शहर में सप्लाई होता है। मगर कई बार गर्मी में बिजली की किल्लत या नहर की सफाई होने और किसी अन्य परिस्थितियों में नरवाना ब्रांच से पानी की सप्लाई बंद हो जाती है तो शहर का पानी इन टैंकों पर ही निर्भर हो जाता है। तीनों टैंक की आपस में कनेक्टिविटी होने से यह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ेंगे। जो सबसे बड़ा टैंक है, उसकी क्षमता 302 गैलन व दूसरे टैंक की क्षमता 301 गैलन हैं। यहां बने तीनों टैंक में एक टैंक 1988, दूसरा टैंक 2014 व तीसरा टैंक 2018 में बना था।


जनस्वास्थ्य विभाग के पास 3 स्टोरेज वाटर टैंक हैं। इन टैंक में करीब सप्ताहभर के लिए पानी बचा है। अभी शहरवासियों को सुबह एक टाइम जोन वाइस पानी दिया जा रहा है। नहर पर रिपेयर वर्क चलने के कारण अभी नहर से पानी नहीं मिल पा रहा। जल्द ही नहर से पानी की सप्लाई आने पर शहर में दोनों समय पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन

कर्णवीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।

विभाग की लोगों से अपील, आवश्यकता अनुसार करें पानी का प्रयोग
जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्णवीर सिंह ने बताया कि नहर से पानी उपलब्ध न होने के कारण जन स्वास्थ्य विभाग के पास जितना पानी स्टोर है, उतना पानी एक टाइम ही उपलब्ध करवाया जा रहा है। आमजन से अपील है कि जितनी मात्रा में पानी की आवश्यकता है उसका उतना ही प्रयोग करें। विभाग द्वारा अभी एक ही टाइम कुछ समय तहत पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। जैसे ही कैनाल बेस रा वाटर उपलब्ध हो जाएगा, उसके बाद पानी की आपूर्ति और बेहतर तरीके से सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें