फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सरकारी दफ्तर में छलके जाम, हाथ में पैग और पंजाबी गानों पर डांस, तहसीलदार ने दिए जांच के निर्देश

Mon, 04 Aug 2025 01:41 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला

सार

अंबाला छावनी के उपमंडल कार्यालय कुछ लोगों द्वारा शराब पीने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तहसीलदार ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
सरकारी दफ्तर में शराब पीते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला छावनी के उपमंडल कार्यालय में शाम के समय जाम छलकाए गए। इसका एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दो लोग नाचते नजर आ रहे हैं और तीन लोग शराब पीने की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में पंजाबी गाने बज रह हैं। यह वीडियो पटवारखाने का बताया गया है। इसमें पटवारखाने में काम करने वाले कुछ पुराने बाहरी लोग नजर आ रहे हैं, जिन्हें कुछ साल पहले पटवारखाने से हटा दिया गया था।

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद उपमंडल कार्यालय में हड़कंप मच गया है। हालांकि वीडियो कब का है इसकी जानकारी नहीं है। इस संबंध में तहसीलदार की तरफ से जांच के निर्देश दिए गए हैं ताकि दोषी लोगों पर कार्रवाई की जा सके।

मंत्री अनिल विज के दरबार में गूंजा था बाहरी व्यक्तियों का मामला 

20 जून 2021 को पूर्व पार्षद ओंकार नाथी ने तत्कालीन गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत दी थी कि पटवारखाने में बाहरी व्यक्ति काम कर रहे हैं। इस आधार पर जब वीर सिंह नामक व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर फोन किया गया तो उसके ट्रू कॉलर पर पटवारी लिखा हुआ आया।
विज्ञापन


इसी प्रकार दूसरे व्यक्ति को पटवारी ने फीता मापने वाला बताया। इस शिकायत पर गृहमंत्री के निर्देश पर रोडवेज जीएम और आरटीए सचिव ने दबिश दी थी, हालांकि कोई भी बाहरी व्यक्ति पकड़ में नहीं आया क्योंकि इन लोगों तक पहले ही दबिश की सूचना पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़े: Haryana: ओपीडी में महिला ने किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस से भी की अभद्रता, देखें Video

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें