फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाईवे किनारे नाले बनाए निकासी भूले, अब जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। लगभग 220 करोड़ की लागत से अंबाला से साहा तक बनाए नेशनल हाईवे की सर्विस लेन लोगों और दुकानदारों के लिए परेशानी बनी हुई है। यह परेशानी सर्विस लेन पर जलभराव की वजह से है, जो कई दिन जमा रहता है।
विज्ञापन

इस समस्या को दुरुस्त करने वाले कर्मचारी अकसर नदारद रहते हैं, क्योंकि यह कार्य नेशनल हाईवे अथॉरिटी के जिम्मे है। इसलिए नगर परिषद के कर्मचारी भी इसे दुरुस्त करने में सहयोग नहीं करते और इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण एक बार फिर छावनी बस अड्डे से लेकर औद्योगिक क्षेत्र तक सर्विस लेन पर जलभराव हो गया, जो लोगों सहित भी वाहन चालकों के लिए एक बड़ी मुसीबत बन गया है।
यह हालत औद्योगिक क्षेत्र के अलावा महेश नगर, एसडी कॉलेज, नागरिक अस्पताल, कैपिटल चौक और मुख्य डाकघर के नजदीक देखे जा सकते हैं। इस परेशानी का मुख्य कारण हाइवे पर जलनिकासी के लिए बनाया गया नाला है जोकि पिछले कुछ सालों से गंदगी से अटा हुआ है और नेशनल हाईवे ने इस नाले को कभी साफ कराने की कोशिश नहीं की। अब इस नाले के हालात हैं कि सर्विस लेन का पानी इनमें नहीं जा रहा, क्योंकि नाले में जाने के लिए बनाए रास्ते को भी गंदगी ने बंद कर दिया है।
विज्ञापन

व्यापार भी हो रहा प्रभावित

नेशनल हाइवे की सर्विस लेन पर जलभराव से स्थानीय दुकानदार परेशान हैं और पानी निकासी न होने के कारण उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। यही कारण है कि सोनिया कॉलोनी के सामने हाईवे ऊंचा होने से नाले में पानी की निकासी नहीं हो रही है और कॉलोनियों में पानी जमा हो रहा है। दरअसल, नेशनल हाइवे के निर्माण से पहले ही नाले का निर्माण कर दिया था जोकि बिना किसी लेवल के तैयार किया। इस नाले का कुछ स्थानों पर हिस्सा ऊंचा है तो कुछ स्थानों पर नीचा जोकि जलभराव का मुख्य कारण है। नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने कभी भी इस गंभीर होती समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि जब भी बारिश होती है तो सर्विस लेन जलमग्न हो जाती है।
फोटो-35
होती है परेशानी
दुकानदार रवि बताते हैं कि हाईवे के दोनों ओर बने नाले बंद हैं। नाले बंद होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर हाईवे पर आ जाता है और यह कॉलोनियों में घुस जाता है जोकि एक बड़ी परेशानी का कारण है।
फोटो-37
काम-धंधा हो रहा समाप्त
दुकानदार गगनदीप सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में जो अस्थायी बांध बनाया है। इस कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है और यह सारा पानी कॉलोनियों के अलावा हाईवे पर भी आ रहा है। इससे काम-धंधा भी चौपट हो रहा है।
फोटो-40
पानी अब भी जमा
दुकानदार सुभाष ने बताया कि अस्थायी बांध के लिए पंप चलाया गया था, लेकिन अब पंप बंद है और पानी का स्तर कम नहीं हुआ है जोकि दुकान पर आने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है।
फोटो-41
होना चाहिए स्थायी समाधान
फैक्ट्री संचालक ओमप्रकाश ने बताया कि पिछले काफी दिनों से फैक्ट्री के बाहर जलभराव है। लगातार शिकायत करने के बाद अब नगर परिषद ने पंप लगाए हैं और कुछ पानी उतरा है। इस समस्या का स्थाई समाधान होना चाहिए।

तीन साल पहले बना हाईवे
वर्ष 2019 में अंबाला से साहा तक नेशनल हाइवे के निर्माण का शुभारंभ किया गया जोकि दो वर्ष 2021 में पूरा हुआ। इस सड़क में तीन मुख्य पुल, 6 छोटे पुल व 36 पुलियों का निर्माण किया गया है। अंबाला से साहा तक लगभग 14.84 किमी हिस्से की सड़क को तैयार करने में 220 करोड़ रुपये के करीब खर्च हुए हैं।
वर्जन
मामला संज्ञान में आया है। अंबाला-साहा हाइवे की सर्विस लेन को साफ रखने की जिम्मेदारी नेशनल हाइवे की है। इसकी जानकारी उन्हें दी गई है ताकि समस्या का समाधान हो जाए।
रविंदर कुहाड़, कार्यकारी अधिकारी नप सदर।
वर्जन
हाईवे के साथ नाला पानी की निकासी के लिए बनाया गया था लेकिन अब इसमें कॉलोनियों का पानी भी छोड़ा जा रहा है। इस वजह से समस्या है। नाले की सफाई को लेकर प्रस्ताव तैयार किया है, जल्द ही इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

असीम बंसल, परियोजना अधिकारी, नेशनल हाइवे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें