फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: टेबल टेनिस के फाइनल में डॉ. समीर रहे विजेता

Wed, 07 Jan 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में डॉक्टर कैरम प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए: स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से करवाई जा रही खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को हुई टेबल टेनिस के फाइनल मैच में डॉ. समीर विजेता रहे। कैरम व चेस अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल के मीटिंग हॉल तो टेबल टेनिस व बैडमिंटन अंबाला क्लब में हुई थी।
कैरम के क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। पहला क्वार्टर फाइनल डॉ. राहुल सिंह व डॉ. शीलकांत पजनी के बीच हुआ। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन कर राहुल सिंह ने जीत हासिल कर सेमिफाइनल में जगह बनाई। इसी तरह दूसरे क्वार्टर फाइनल में डॉ. विजय वर्मा ने डॉ. जेपीएस ढिल्लो को पराजीत कर सेमिफाइनल में पहुंचे। डॉ. विजय मेहरा ने डॉ. ऋषिपाल को अपने क्वार्टर फाइनल में पराजीत कर सेमिफाइनल में जगह बनाई। कैरम प्रतियोगिता का डॉ. नीरज व शिलेंद्र के बीच कैरम का मुकाबला बुधवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. यशपाल के न आने पर डॉ. विजय मेहरा सेमिफाइनल में पहुंचे

चेस मुकाबलों में फार्मासिस्ट गुरसिमरन ने गगन को हराकर सेमिफाइनल में जगह बनाई। दूसरे क्वार्टर फाइनल में डॉ. यशपाल वर्मा के न पहुंचने के कारण डॉ. विजय मेहरा को सेमिफाइनल के लिए चुना गया। डॉ. सुखप्रीत ने अपने मुकाबले में फार्मासिस्ट अश्वनी को हराया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में डॉ. शिवित ने अपना मुकाबला जीता।

अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में डॉक्टर कैरम प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए: स्वयं- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें