फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक गया विदेश तो कुत्ते ने दिखाई वफादारी, घर में घुसे चोर को यूं दबोचा

Sun, 18 Aug 2019 10:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
विज्ञापन
आरोपी पर हमला करता कुत्ता। (सीसीटीवी फुटेज) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ताले तोड़कर चोरी की नियत से घर में घुसे युवक को कुत्ते ने दबोच लिया। इसके बाद विदेशी नस्ल के इस कुत्ते ने आरोपी को नीचे गिरा लिया। नीचे गिराकर अकिता नस्ल के इस कुत्ते ने आरोपी को नोचना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे कई जगह से काट खाया। जैसे ही कुत्ते ने आरोपी को नोचना शुरू किया तो आरोपी चिल्लाने लगा।

विज्ञापन


बुरी तरह जख्मी युवक को बाद में काबू कर लिया गया। अब पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी की नियत से घर में घुसने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। छावनी के रामगढ़ माजरा के रहने वाले रतिन्द्र सिंह ने बताया कि उसका भाई गुरपाल सिंह विदेश गया हुआ है।

 

इसीलिए उसके घर पर अब अकेला लड़का युवराज सिंह (16) रह रहा है। 16 अगस्त को करीब 2.12 बजे दोपहर को एक लड़का उसके भाई गुरपाल के घर में घुस गया। दीवार फांदकर घर में घुसा यह युवक जैसे ही घर के भीतर खड़ी कार के पास पहुंचा तो वहां कुत्ता पहले से ही बैठा था। आरोपी को कुत्ता नजर नहीं आया।

Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद उसने घर पर लगे ताले तोड़ने की कोशिश की तो युवक पर उनके पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने युवक को नीचे गिराने के बाद उसे बुरी तरह काट लिया। आरोपी की पहचान नवीन कुमार के तौर पर हुृई। जो कि बब्याल के मुख्य बाजार का रहने वाला बताया जा रहा है।
 
बचने के लिए सिर पर मारा गमला
रतिंद्र ने बताया कि नवीन ने कुत्ते से बचने के लिए हर संभव कोशिश की। घर का ताला तोड़ते समय जब नवीन पर कुत्ते ने हमला किया तो उस समय तो वह बच गया। इसके बाद उसने कुत्ते के सिर पर पास पड़ा गमला मार दिया। इसी वजह से कुत्ता भड़क उठा। उसने फिर नवीन पर हमला बोल दिया। जिसके बाद युवक ने जान बचाने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया।
 
युवक की चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए। मगर तब भी कुत्ते ने उसे नहीं छोड़ा तब पड़ोसियों ने रतिंद्र को फोन कर मामले की सूचना दी। तब किसी तरह युवक को कुत्ते के चंगुल से रिहा करवाया गया। उस समय तक वह काफी जख्मी हो चुका था।

सीसीटीवी की फुटेज ने खोला राज
पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुत्ता न होता तो होती बड़ी वारदात होती। रतिंद्र ने बताया कि काफी समय से उसके भाई ने घर में पालतू कुत्ता रखा हुआ है। घर खाली होने पर यही कुत्ता घर की रखवाली करता है।

जापानी नस्ल का है अकिता
जिस कुत्ते ने घर में घुसे आरोपी को दबोचा वह जापानी नस्ल का है। दुनिया के सबसे अच्छे कुत्तों की सूची में 8 वें नंबर पर है। इस कुत्ते का
पालने वाले और अजनबियों दोनों के लिए व्यवहार अलग होता है। कुत्ते की यह नस्ल बेहद दुलर्भ पाई जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें