फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली घूमने गया डॉक्टर, घर से नकदी और जेवर चुराये

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। परिवार संग कसौली हिमाचल प्रदेश घूमने गए डॉक्टर के घर से चोरों ने नकदी व जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना सेक्टर 9 पुलिस को दी शिकायत में डॉक्टर संजीव गुलयानी ने बताया कि वह सेक्टर 10 अंबाला का निवासी है। उनकी गुलयानी क्लीनिक के नाम से जगाधरी गेट शहर के पास दुकान है। 17 अप्रैल को दिन के समय वह अपने परिवार साथ कसौली हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए गए थे। घूमने के बाद देररात को जब वह अपने घर पहुंचे तो देखा कि अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था और बेडरूम का दरवाजा टूटा हुआ था। इसके बाद डॉक्टर ने जब अलमारी को चेक किया तो देखा कि अलमारी में रखी 70 हजार रुपये की नकदी व जेवर गायब थे। जिन्हे चोरों ने चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें