फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदबू न आए, शव पर छिड़का कीटनाशक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सेक्टर-34 घसीटपुर में पति की हत्या करने के बाद पत्नी ने शव में से आने वाली बदबू को रोकने के लिए कीटनाशक का छिड़काव किया था। पुलिस ने कीटनाशक की दो बोतल कब्जे में ली हैं। पुलिस ने जिस दुकान से कीटनाशक खरीदा था, उसकी सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें महिला खरीदती हुई दिखाई दे रही है। बुधवार को छावनी नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. मनीष ने बताया कि हत्या के बाद शव पूरी तरह से गल गया था। शव में कीड़े पड़ गए थे। प्राथमिक दृष्टि में शव तीन से पंाच दिन पुराना लग रहा है। सिर पर चोट के कई निशान थे। गले में दो चुन्नियां बंधी हुई थी। ऐसे में साफ लग रहा है कि मौत का कारण चुन्नी से गला घुटना है। इलाका पुलिस को पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट बृहस्पतिवार को सौंपी जाएगी। उधर, पडाव थाना प्रभारी सूरज चावला का कहना है कि केवल महिला ने अपने पति की हत्या की है, लेकिन एक महिला कैसे पति के सिर पर वार कर चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर सकती है। बाद में उसे अकेले बेड में छिपाकर गड्ढा खोद सकती है। इन सवालों की गुत्थी अभी तक अनसुलझी है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी पत्नी कमलेश को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसका एक दिन का रिमांड मंजूर हुआ है। पुलिस ने प्रेम प्रसंग से जुड़े पहलुओं को भी तलाशते हुए संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की। पुलिस अब संबंधित व्यक्ति सहित महिला के फोन की कॉल डिटेल निकालेगी। बता दें कि सब्जी बेचने का काम करने वाले रोहताश की उसकी पत्नी ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें