फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दहिया माजरा के पास 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। अंबाला–शामली मार्ग पर शनिवार सुबह घने कोहरे के बीच एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दहिया माजरा गांव के पास सड़क किनारे एनएचएआई द्वारा खोदे गए करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में एक कार अनियंत्रित होकर जा गिरी। गनीमत यह रही कि कार चालक को गंभीर चोट नहीं आईं और ग्रामीणों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी और ठेकेदार पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

यमुनानगर के फतेहपुर गांव निवासी शिव कुमार शनिवार सुबह करीब 8 बजे अपनी कार में सवार होकर किसी परिचित से मिलने आ रहे थे। कोहरा इतना घना था कि दृश्यता बेहद कम थी, जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे, उन्हें सड़क किनारे खोदा गया गहरा गड्ढा दिखाई नहीं दिया और कार सीधे उसमें जा समाई।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शिव कुमार को कार से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि कार पूरी तरह गड्ढे में पलट गई थी, लेकिन एयरबैग और किस्मत के चलते चालक की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें