गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य आर्ट क्लास में दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और सीजेएम डॉ. सुखदा प्रीतम सुधारगृह पहुंची। यहां पूनम सांगवान और रवनीत आनंद, अवेयरनेस वेलफेयर सोसायटी की ओर से जुवेनाइल के लिए गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आर्ट क्लास का आयोजन किया।
सुधारगृह के सुपरिंटेंडेट और गुरु की रहमत ट्रस्ट से बिंपी रेखी भी उपस्थित रहीं। स्वयंसेवी प्रज्ञा के सौजन्य से जुवेनाइलों को रिफ्रेशमेंट दी। उसके बाद जिला एडीआर सेंटर में प्रोजेक्ट बेटियां जस्टिस फॉर वूमेन के अंतर्गत सदस्यों के साथ एक बैठक की। आठ जरूरतमंद परिवारों को स्वयंसेवी प्रज्ञा के सौजन्य से राशन किट प्रदान की। एक महिला की बेटी की शादी के लिए बिंपी रेखी के सौजन्य से कंबल प्रदान किया। जिला एडीआर में कानूनी सहायता के लिए आए प्रदीप सिंगला की ओर से एक व्यक्ति को राशन किट दी।
डॉ. सुखदा प्रीतम ने जूवेनाइलों से बातचीत की और उन्हें प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। डॉ. सुखदा प्रीतम ने अवेयरनेस रवनीत आनंद को जूवेनाइलों के लिए आर्ट क्लास का आयोजन करने के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। जिला एडीआर सेंटर में डॉ. सुखदा प्रीतम की ओर से पैनल अधिवक्ताओं और पीएलवी के लिए शनिवार को एक वर्कशाप का आयोजन किया गया।
इसमें पैनल अधिवक्ता ज्योति कौशल ने पैनल अधिवक्ताओं और पीएलवी को पीड़ित मुआवजा योजना व एसिड अटैक संबधी कानूनों की जानकारी दी। डॉ. सुखदा प्रीतम ने पैनल अधिवक्ताओं और पीएलवी से बातचीत की और उन्हें पैनल अधिवक्ता ज्योति कौशल की ओर से प्रदान की जानकारी को जनहित में प्रसारित करने का अनुरोध किया। मौका पर पीड़ित मुआवजा योजना के अंतर्गत एक पीड़िता को अदालत के आदेशानुसार 2 लाख का चैक प्रदान किया गया।